तारुण्य वार्ता कार्यशाला किशोरों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभायेगी: सुरेश शुक्ला

रायपुर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ एवं यूनिसेफ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित तारुण्य वार्ता तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 20 से 22 नवंबर तक शासकीय वीर शिवाजी नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमतराई रायपुर में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में रायपुर एवं दुर्ग संभाग के स्काउटर , गाइडर प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला द्वारा रविवार को इस कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर अपने उद्बोधन में सुरेश शुक्ला ने कहा कि यह कार्यशाला किशोरों में बौद्धिक, शारिरीक एवं व्यक्तित्व सहित संपूर्ण विकास के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती साहू विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त जिला सचिव जिला संघ रायपुर मृत्युंजय शुक्ला द्वारा की गई। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण अभिषेक त्रिपाठी यूनिसेफ कंसलटेंट, चेतना देसाई चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं दिलीप पटेल कॉर्डिनेटर स्टेट हेड क्वार्टर द्वारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, सरिता पांडे राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, डॉक्टर करुणा मशीह राज्य संगठन आयुक्त गाइड, टी.के.एस परिहार राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, गज्जू साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *