शासकीय टीसीएल पीजी महावि मे स्नेह मिलन ,विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न

जाजगीर चापा
शासकीय टीसीएल पीजी महाविद्यालय विधि विभाग एवं विधि के सभी संकाय के संयुक्त तत्वधान में स्नेह मिलन समारोह, सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की  मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री शशिकांता राठौर सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग उपस्थित थी।

विधि विभाग की एचओडी डॉ.आभा सिन्हा द्वारा महाविद्यालय की ओर से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने कोरोना अवधि में किए गए कार्य एवं विधि के छात्र छात्राओं का सिविल जज, एडीपीओ में चयन तथा अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से सभी अतिथियों को अवगत कराया छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर द्वारा एलएलबी अंतिम के छात्रों को उन्होंने अपने उद्बोधन में विधि के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के बारे में बताया एवं अपने 35 वर्ष के विधि के अनुभव को साझा किया वे स्वयं एक विधि की छात्रा रही उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपील की कि आप एक अच्छा वकील बने दीन दुखी पीड़ित गरीबों को न्याय दिलाने में उनका सहयोग करें तथा समाज में न्याय के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े ऐसे आप सबका प्रयास होना चाहिए उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भगवानदास गढेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर ने भी सभी छात्र छात्राओं को अपने शुभकामनाएं प्रेषित कर आगे अपने कैरियर पर ध्यान देने की बात कही वही शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ के प्राचार्य प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार पटेल द्वारा विधि अंतिम के छात्रों को आप विधि के क्षेत्र में एक अच्छे वकील एक अच्छा जज बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और सस्ता न्याय जो समाज के अन्तिम ब्यक्ति तक कैसे सुनिश्चित किया जाए इस पर बल दिया गया। कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं जिन्होंने सफलतापूर्वक इंटर्नशिप किया था उन्हें भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *