वरुण-कियारा स्टारर ‘जुग जुग जियो’ 24 जून 2022 को होगी रिलीज
एक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर ‘जुग जुग जियो’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस बात की जानकारी वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "परिवार ही सब कुछ होता है। इसलिए ‘जुग जुग जियो’ 24 जून 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों को संभालने के लिए आ रही है। राज मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को करन जौहर ने प्रोड्यूस किया है।
