भोपाल-इटारसी जाना होगा मुश्किल, बारिश की वजह से पुडुगुपाडु-नेल्लोर रेलखंड ने की 4 ट्रेनें कैंसिल

भोपाल
रेल यात्रियों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है, क्योंकि विजयवाड़ा मंडल में भारी बारिश की वजह से चार ट्रेनों को निरस्त  किया गया है. यह गाड़ी अब इटारसी और भोपाल नहीं पहुंचेंगी. ऐसे में इन 4 ट्रेन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसलिए अब रेल यात्री स्थिति सामान्य होने तक भोपाल मंडल के लिए किसी दूसरे परिवहन का विकल्प की तलाश कर सकते हैं. परेशानी से बचने यात्री कैंसिल लिस्ट की ट्रेन देखर अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं.

भोपाल डीआरएम ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा मण्डल में गत दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से पुडुगुपाडु-नेल्लोर रेलखंड पर कि.मी. संख्या 177/21-19 पर स्थिति रेलवे ब्रिज नम्बर-362 पर भारी जल प्रवाह हो गया है. जल भराव से मार्ग से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों को 20 नवंबर से प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त और कुछ को आंशिक निरस्त किया गया है.

भोपाल मण्डल से होकर गन्तव्य को जाने वाली गाड़ी संख्या 12615 चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस, 12621 चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12669 चेन्नई सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस (वाया इटारसी) को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है.

इसके अतिरिक्त आज केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12295 केएसआर बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस (वाया इटारसी) को चेन्नई सेंट्रल-दानापुर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त किया गया है. स्थिति सामान्य होने तक यह गाड़िया इटारसी, भोपाल नहीं आएंगी.

भोपाल में देश के पहले ISO सर्टिफाइड रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक ही जगह सभी फाइव स्टार सुविधाएं मिलेंगी. यहां आकर आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी. यहां सिनेमा घर, शॉपिंग मॉल, फाइव स्टार होटल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिलेंगी. 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया है. देश के पहले वर्ल्ड क्लास हबीबगंज स्टेशन को पूरी तरह से री- डेवलप कर नया नाम दिया गया. इसका रीडेवलपमेंट जर्मनी की हेडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, 350 करोड़ से स्टेशन परिसर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सिनेमा घर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जा रहा है. रेलवे ट्रैक के ऊपर डोम के आकार का एयर कॉन्कोर बनाया गया है. यहां 1100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है. यहां दो साल पहले दो अंडरग्राउंड सब-वे चालू कर दिए गए थे. इन्हें प्लेटफॉर्म्स से जोड़ा गया है. ट्रेनों से उतरने वाले यात्री सीधे इन सब-वे से बाहर निकल जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *