सलमान की ‘अंतिम’ का नया गाना ‘कोई तो आएगा’ रिलीज

एक्टर सलमान खान और आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म का नया गाना ‘कोई तो आएगा’ रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान ने खुद भी इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, द स्पिरिट आॅफ अंतिम। ‘कोई तो आएगा’ गाना रिलीज। इस गाने का म्यूजिक रवि बसरुर ने दिया है। रवि के साथ शब्बीर अहमद ने इस गाने को लिखा है। ‘कोई तो आएगा’ से पहले इस फिल्म के तीन गाने ‘भाई का बर्थडे’, ‘विग्नहर्ता’ और ‘चिंगारी’ रिलीज किए जा चुके हैं। महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी ‘अंतिम’ से महिमा मकवाना अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *