बस, मेट्रो से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, खड़े होकर सफर करने की मिली इजाजत

नई दिल्ली
दिल्ली मेट्रो की हर कोच में अब 30 फीसदी यात्री खड़ा हो कर यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा कोच में 100 फीसदी सीट पर भी यात्रा की अनुमति दे दी गई है। बसों की सीट क्षमता का 50 फीसदी यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे। इस संबंध में डीडीएमए ने आदेश जारी कर लिया है। डीडीएम के इस फैसले से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। डीडीएमए की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली में सभी बस अब 100 फीसदी पैंसेजर क्षमता के साथ चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा बसों में 50 फीसदी लोग खड़े होकर भी सफर कर सकते हैं। बसों के मामले में सिर्फ रियर डोर से भी बोर्डिंग (चढ़ने) की अनुमति दी गई है, जबकी डी-बोर्डिंग (उतरने) की अनुमति फ्रंट डोर से दी गई है।  बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों और मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत देने के लिए डीडीएमए के पास प्रस्ताव भेजा था। सरकार का कहना था कि प्रदूषण की समस्या को देखते हुए अगर खड़े होकर सफर की मंजूरी मिलती है तो ज्यादा लोगों को बसों व मेट्रो से यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मेट्रो में यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं थी। खड़ा होकर यात्रा करने पर यात्रियों पर जुर्माना भी लगाया जाता था। इसके अलावा मेट्रो में यात्रा के वक्त सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को फॉलो करना अभी भी जरूरी है। मेट्रो के अंदर यात्रा के वक्त मास्क ना पहनने पर भी जुर्माना लगाने का नियम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *