बहन के घर छठ का प्रसाद देने गए युवक का पकड़ौवा विवाह, बंदूक की नोक पर किया अगवा

नालंदा
शादी के इस मौसम में पकड़ौवा विवाह का वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का बताया जाता है। पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उसका आरोप है कि बंदूक की नोंक पर उसे अगवा कर शादी करा दी गयी। विरोध करने पर रातभर बंधक बनाकर मारपीट भी की।  पीड़ित ने बताया कि 11 नवंबर को छठ का प्रसाद देने के लिए अपनी बहन की ससुराल सरबहदी गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने बंदूक दिखाकर अगवा कर लिया। एक घर में उसकी जबरन शादी करा दी गयी। वीडियो में युवक को धमका रहे कुछ लोग भी दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *