माटिकल बोर्ड के अध्यक्ष ने कुम्हारों को मिलने वाली हर सुविधा मुहैया कराने का किया वादा
राजनांदगाँव
पार्षद अरुण कुमार देवांगन के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 47 मोहारा एवं 50 सिंगदई नलघर मोहारा के कुम्हार समाज के सभी पदाधिकारी गणो ने माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी से उनके थनौद स्थित निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला के साथ चक्रधारी पहुंचकर स्वागत किया।
पार्षद अरुण देवांगन द्वारा सभी कुम्हारो के समस्या के निवारण हेतु मांग रखा गया जिसमे प्रमुख रूप से इलेक्ट्रॉनिक चाक, बर्तन एवं मूर्ति बनाने के जितने भी सामग्री जो शासन के योजना के अंतर्गत आते है जिसे जल्द ही प्रदान कर लाभ दिलाने कहा गया। मुलाकात करने वालो मे कुम्हार समाज के अध्यक्ष अवधेश प्रजापति मूर्तिकार चित्रकार के जिला अध्यक्ष बाबा पेंटर, कमलेश प्रजापती, प्रकाश प्रजापति, सीता प्रजापति, मुस्कान प्रजापति, गणेश प्रजापति, राकेश प्रजापति, गजानंद प्रजापति, नारायण प्रजापति, संतोष प्रजापति टीकम प्रजापति, अजय प्रजापति, उत्तम प्रजापति, हनुमान प्रजापति, मुकेश प्रजापति, राकेश प्रजापति, मनोहर प्रजापति, श्रवण प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पिताम्बर प्रजापति, प्रेम प्रजापति, आदि उपस्थित थे।
