जिलों में जाकर जदयू के नेता और मंत्री जनता को बताएंगे कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए क्या किया

पटना
नीतीश कुमार की सरकार के एक साल पूरा होने पर आगामी 24 नवम्बर को जनता दल यूनाइटेड की ओर से राज्यभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चौथे कार्यकाल के दौरान सरकार ने जनता के लिए क्या क्या किया यह बताने के लिए पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को गांव गांव में उतारा जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में कार्यकर्म की कमान अलग अलग नेताओं को सौंपा गया है। समदर्शी नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल, बेमिशाल, कार्यक्रम का विषय तय किया गया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना से पता चला है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को पटना व बाढ़ जिले का जिम्मा दिया गया है। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को जमुई, मंत्री लेसी सिंह को मधुबनी, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को कैमूर, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को नालंदा, जल संसाधन विकास मंत्री संजय झा को सुपौल, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को कैमूर, सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को गया सांसद आरपी मंडल को अररिया, सांसद दुलालचंद गोस्वामी को किशनगंज, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को रवल, पूर्व मंत्री विनोद यादव जहानाबाद, सांसद विजय कुमार मांझी को औरंगाबाद जिलों की जिम्मेदारी पार्टी के द्वारा दी गयी है।

इसके अलावे संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को मुजफ्फरपुर, मंत्री जयंत राज को वैशाली, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय को सहरसा,  सांसद कविता सिंह को गोपालगंज, सांसद आलोक कुमार सुमन को सिवान, मंत्री सुमित कुमार को सारण,  सांसद गिरधारी यादव को मुंगेर, मंत्री श्रवण कुमार को समस्तीपुर, पूर्व मंत्री रंजू गीता को बेगूसराय, मंत्री मदन सहनी को खगडिय़ा, सांसद कौशलेंद्र को नवादा, विधायक नरेंद्र नारायण यादव को नवगछिया, पूर्व मंत्री दामोदर रावत को भागलपुर, पूर्व मंत्री शैलेश कुमार को बांका,  मंत्री शीला मंडल को लखीसराय, पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह को शेखपुरा की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ साथ मंत्री जमा खान को सीतामढ़ी, सांसद रामनाथ ठाकुर को दरभंगा, पूर्व मंत्री मंजर आलम को पूर्णिया, सांसद दिलेश्वर कामत को कटिहार, सांसद संतोष कुशवाहा को मधेपुरा, सांसद सुनील कुमार पिंटू को पश्चिम चंपारण मंत्री सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, सांसद सुनील कुमार को शिवहर, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह को बगहा का जिम्मा पार्टी की ओर से सौंपा गया है। आगामी 24 नवम्बर से ये सभी नेता और मंत्री अपने अपने क्षेत्रों में पसीना बहाते नजर आने वाले हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *