लखनऊ में आज और कल वाहनों का रहेगा डायवर्जन, इधर से जाएं

लखनऊ

भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत 20 व 21 नवंबर दो दिनों तक वाहनों का डायवर्जन रहेगा। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट यातायात की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। जिसमें छोटे व बड़े वाहन सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बदले मार्ग से आवागमन करेंगे।

इधर रोक रहेगी
-कमता शहीद पथ तिराहे से बड़े वाहन अहिमामऊ शहीद पथ की ओर नही जा सकेंगे।
इधर से जाएं
-पॉलिटेक्निक चौराहा या मटियारी, इंदिरानहर पुल, बाराबंकी, हैदरगढ़ होते हुए जा सकेंगे।
इधर रोक रहेगी
-हजरतगंज चौराहे से आने वाले वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) डीएसओ चौराहा, राजभवन की ओर नही जा सकेगा।
इधर से जाएं
-सिकन्दरबाग चौराहा या रायल होटल चौराहा होकर वाहन अपने गंतव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
-कुंवर जगदीश चौराहा से रोडवेज व सिटी बसें लोको, केकेसी, रविन्द्रालय, चारबाग तिराहा एवं करियप्पा, लालबत्ती की तरफ नही जा सकेंगे।
इधर से जाएं
-यह ट्रैफिक फतेहअली का तालाब, आलमबाग, मवैया या बंगला बाजार, तेलीबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
-अहिमामऊ शहीद पथ पुल चौराहा से रोडवेज व सिटी बसें कटाई पुल चौराहा की तरफ नही आ सकेंगे।
इधर से जाएं
यह वाहन शहीद पथ होते हुए उतरेठिया तेलीबाग, बंगलाबाजार होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
इधर रोक रहेगी
-पॉलीटेक्निक चौराहे से रोडवेज व सिटी बसें गोमतीनगर, डिगडिगा चौराहा, समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग चौराहा की ओर नही जा सकेंगे।
इधर से जाएं
-यह ट्रैफिक बादशाहनगर, महानगर, संकल्पवाटिका, हजरतगंज, हुसैनगंज होकर अपने गंव्य को जा सकेगें।
 इधर रोक रहेगी
-लालबत्ती चौराहे से सामान्य यातायात बंदरियाबाग चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात प्रेरणा केन्द्र, लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
-बंदरिया बाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन की ओर नही जा सकेगा
इधर से जाएं
यह यातायात लालबत्ती चौराहा लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
-डीएसओ चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन की ओर नहीं जा सकेगा।
इधर से जाएं
यह यातायात पार्क रोड या सिसेण्डी तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी
-विजयीपुर अंडर पास से आने वाले वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तरफ नही आ सकेगें।
इधर से जाएं
-यह वाहन कमता चौराहा होकर अहिमामऊ के रास्ते अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *