राजस्थान में बढ़े कोरोना केस, सीएम गहलोत बोले- पीएम मोदी से मांगेंगे बूस्टर डोज की इजाजत

जयपुर
राजस्थान के कुछ शहरों में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक हुए इजाफे ने अशोक गहलोत सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की इजाजत मांगेंगे। शुक्रवार को अशोक गहलोत ने अपने आवास पर स्वास्थ्य अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें राज्य के कुछ शहरों के अंदर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और मौसम संबंधी बीमारियों की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई।

इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दुनिया के करीब 35 देशों में कोरोना वायरस वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि देश में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार भी इसी तरह के दिशा-निर्देश जारी करे। सीएम गहलोत ने कहा कि कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज की इजाजत मांगने के लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *