डॉक्टर ने घायल को बताया मृत, मोर्चरी में चलती मिली सांस

मुरादाबाद
मुरादाबाद जिला अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को निजी और सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया लेकिन कुछ घंटे बाद सवेरे मोर्चरी में उसकी सांस चलती मिली। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा बराही निवासी श्रीकेश गौतम(42) मुरादाबाद नगर निगम में लैंप लाइटर के पद पर तैनात है। वह मझोला के मंडी समिति के पास किराये के मकान में पत्नी दीक्षा के साथ रहता है। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे मंडी समिति के पास एक बाइक ने उन्हें तेज टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल श्रीकेश को दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थिति एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नया मुरादाबाद स्थित ब्राइट स्टार हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां भी स्थिति नहीं सुधरी परिजन उसे लेकर पहले मझोला स्थित साईं अस्पताल और फिर कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल पहुंचे। बहनोई दिसौदी लाल ने बताया कि विवेकानंद अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि श्रीकेश की मौत हो चुकी है। यह सुनकर घंटों अस्पतालों के चक्कर काट रहे परिजन मायूस हो गए। विभागीय औपचारिकता के लिए वे श्रीकेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज कुमार ने रात करीब 3.30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *