‘कृषि कानून लाने और निरस्त करने का फैसला PM का है, हम क्या बोले इसपर…’, CM नीतीश ने साधी चुप्पी

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (19 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की आश्चर्यजनक घोषणा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने पहले तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को बातचीत में शामिल करने की वकालत की थी लेकिन अब पीएम मोदी के कृषि कानून निरस्त करने के फैसले पर चुप्पी साध ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि कानून लाने और निरस्त करने, ये दोनों फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, इसपर वह क्या बोले। यहां कोई प्रतिक्रिया नहीं हो सकती है।
 'ये फैसला पीएम का है, इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं हो सकती है'
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लौटने पर पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा, ''केंद्र सरकार ने संसद में कृषि कानूनों को मंजूरी दी। यह पीएम (नरेंद्र मोदी) का फैसला था। अब उन्होंने खुद घोषणा की है कि उन्हें संसद के अगले सत्र में निरस्त कर दिया जाएगा, पीएम ने इसे बहुत स्पष्ट रूप से समझाया। निर्णय उनका है, इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं हो सकती है।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *