मध्यप्रदेश को जल जीवन मिशन में केन्द्र से मिले 1279 करोड़ रूपये

भोपाल

भारत सरकार के जल-शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल जीवन मिशन में मध्यप्रदेश को सेकन्ड ट्रेन्च में 1279 करोड़ 19 लाख रूपये आवंटित किए हैं। उल्लेखनीय है कि कार्य की प्रगति और धनराशि के उपयोग के आधार पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेकन्ड ट्रेन्च में अनुदान प्राप्त करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। देश के अन्य किसी राज्य को अभी तक जल जीवन मिशन में सेकन्ड ट्रेन्च राशि आवंटित नही हुई है।

मई 2021 में प्राप्त फर्स्ट ट्रेन्च की राशि और राज्य सरकार द्वारा समान अंशदान सम्मिलित कर मिशन के कार्यों का संचालन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश ने फर्स्ट ट्रेन्च और राज्य सरकार के समान अंशदान की 80 प्रतिशत राशि व्यय किए जाने के फलस्वरूप केन्द्र सरकार से सेकन्ड ट्रेन्च में राशि उपलब्ध हुई है।

ग्रामीण आबादी के हर परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध कराने के कार्य जल जीवन मिशन में किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के लिए जल जीवन मिशन में केन्द्र सरकार से 5,117 करोड़ की राशि इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुई है। राज्य सरकार भी समान अंशदान शामिल कर मिशन के कार्यों को पूरा कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *