पीएम मोदी का उत्तरप्रदेश में चुनावी संग्राम का जयघोष

 महोबा
आज महोबा की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी रण की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने एक तरफ बुंदेलखंड को 3250 करोड़ रुपये की सौगात दी तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को भी कई मौकों पर आड़े हाथों लिया. पीएम ने किसानों पर भी बात की और परिवारवाद वाली राजनीति पर भी चोट की.

रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने शुरू में कहा कि कुछ महीने पहले यहां से देश के उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की थी, मुझे याद है मैंने मुस्लिम बहनों को वादा किया था कि तीन तलाक से मुक्ति दिलाऊंगा,महोबा में वो किया गया वादा पूरा हो चुका है. आज मैं आप बुंदेलखंडी भाइयों बहनों को बहुत बड़ी सौगात देने आया हूं.

पीएम के बड़े संदेश

अब पीएम ने अपनी परियोजना के उद्घाटन पर बताया कि 3 हजार करोड़ से ज्यादा लागत से बनी इन परियोजनाओं से हमीरपुर, ललितपुर बांदा के लाखों किसान परिवार को लाभ मिलेगा,4 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा. पीढ़ियों का इंतज़ार आज खत्म हो गया है.

पीएम ने आगे किसानों के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि कुछ राजनेता सिर्फ किसानों को उलझन में रखना चाहते हैं. वे नहीं चाहते कि किसानों की समस्या हल हो. वे सब ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनकी राजनीति इसी पर निर्भर करती है. लेकिन पीएम ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी सरकार हमेशा किसानों को समाधान देने में विश्वास रखती है और उनके कल्याण के लिए काम करती है.

वहीं पीएम ने विपक्ष को लेकर ये भी कह दिया कि नलकूप ताल तलैया के नाम पर इन लोगों ने फीते बहुत काटे लेकिन क्या किया ये आप भी जानते हैं. खुदाई पानी मे कमीशन,सूखा राहत में घोटाले हुए, आपका परिवार बून्द बून्द तरसे इनसे उनका कोई सरोकार नही था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *