बदला तरीका: यूपी में अब बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र आधार नंबर के साथ बनेगा

लखनऊ

स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने आधारबद्ध जन्म पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय स्थित नवीन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने 08 आकांक्षी जिलों सर्टिफाइड आधार ऑपरेटरों को टैबलेट वितरित किए। अब बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र उनके आधार नंबर के साथ जारी किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता आएगी। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक की सहायता से बहुत ही कम समय में राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि इस नई व्यवस्था से सभी नवजात शिशुओं को आधारबद्ध जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में शासन का लक्ष्य होगा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत प्रसव चिकित्सा संस्थानों में ही हों। ताकि राज्य में मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि शासन का प्रयास है कि जल्द ही जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *