हनी ट्रैप: पाकिस्तानी एजेंट के हुस्न के जाल में फंसता चला गया सेना का जवान,
पटना
सेना की खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार सेना का जवान गणेश कुमार आईएसआई एजेंट से लगातार संपर्क में था। मेडिकल कोर में तैनात इस जवान के मोबाइल फोन से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि दो वर्षों तक आईएसआई की महिला एजेंट के संपर्क में रहने के दौरान उसकी सैकड़ों दफे वाट्सएप पर बात और चैटिंग हुई।
सूत्रों के मुताबिक सेना के मेडिकल कोर में तैनात गणेश कुमार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में करीब दो वर्षों से था। आईएसआई की महिला एजेंट उससे वाट्सएप पर बात करती थी। महिला एजेंट ने खुद को नौसेना का मेडिकल स्टॉफ बताया था। गणेश से बरामद मोबाइल की छानबीन में पता चला कि दो वर्षों के दौरान दोनों वाट्सएप के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे। गणेश कुमार का जब्त माबोइल और आईएसआई की महिला एजेंट का जो नम्बर था उनके आईपी एड्रेस से यह खुलासा हुआ है। दोनों मोबाइल के आईपी एड्रेस लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। मोबाइल की फोरेंसिक जांच और डिलिटेड डाटा की रिकवर होने के बाद कई और जानकारी सामने आ सकती है।
