तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका
चेन्नई
दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने की वजह इस वक्त तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक भारी बारिश की चपेट में है। पिछले हफ्ते चेन्नई समेत तमिलनाडु में भारी बारिश ने काफी उत्पात मचाया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं एक बार फिर से तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है जिसके आज दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तट तक पहुंचने की संभावना है और इस दौरान दोनों राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं और इस वजह से यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।
