CM चन्नी के साथ करतारपुर साहिब नहीं जाएंगे सिद्धू, कर ली थी पूरी तैयारी

नई दिल्ली
पंजाब के मु्ख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य मंत्रिमंडल के कुछ नेता गुरुवार 18 नवंबर को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का दौरा करेंगे। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में जाने वाले जत्थे के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू नहीं जा पाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने जानकारी देते हुए कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू 20 नवंबर को करतारपुर साहिब जाएंगे। पंजाब के सीएम ने पहले ही घोषणा की थी कि राज्य मंत्रिमंडल 18 नवंबर को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाएंगे और सीएम के साथ कुछ विधायक भी होंगे। आइए जानें आखिर क्यों नवजोत सिंह सिद्धू,सीएम के साथ दौरा नहीं करेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्‍ला ने कहा, ''सिद्धू साहब ने कल (18 नवंबर) करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। उन्हें पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के साथ जाना था। सिद्धू ने मंगलवार (16 नवंबर) को पाकिस्तान के ऐतिहासिक दरगाह में पूजा-अर्चना करने के लिए जाने के लिए अपना आवेदन जमा किया था। लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमति नहीं मिली।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *