जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी का लालू फैमिली पर हमला जारी, अब तेजस्‍वी को कहा ‘लबरा’

पटना
बिहार की राजनीति में नई-नई एंट्री करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पुत्रवधू दीपा संतोष मांझी ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को 'लबरा' (झूठा) करार दिया है। श्रीमती माझी अक्सर अपने विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं।  अब तक वह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की बहन रोहिणी आचार्य पर ही कटाक्ष किया करती थीं लेकिन इस बार श्री यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ठेठ देहाती अंदाज में श्री यादव को 'लबरी बहन का लबरा भाई' बताते हुए शराबबंदी को लेकर बार-बार की जा रही आलोचना पर यह कटाक्ष किया है। 

श्रीमती मांझी ने अपने ट्वीट में शराबबंदी की तुलना सल्फास की गोली से की और कहा, ह्ललबरी बहन के लबरा भाई तेजस्वी प्रसाद यादव जी अनाज के रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्फास के गोली रखते हैं ताकि कीड़ा ना लगे, अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा। वइसेही दारू बंद है, अब आपका लोग जहरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे न करेगा। आप भी जागरूकता फैलाइए, सर्फि आरोप मत लगाइए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *