‘अपना नाम बदलकर रख लें ‘अखिलेश अली जिन्ना’, सपा अध्यक्ष पर केशव प्रसाद ने कसा तंज
बाराबंकी
022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में 'जिन्ना' की एंट्री हो गई है। जिन्ना को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी के नेता व यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा है। डिप्टी सीएम ने कहा, 'अखिलेश यादव को अपना नाम 'अखिलेश अली जिन्ना' रख लेना चाहिए और अपनी पार्टी का नाम 'जिन्नावादी पार्टी' रख लेना चाहिए।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार 17 नवंबर को बाराबंकी जिले में थे। वो यहां वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेस में मीडिया से बात करते हुए ये बात कही। मौर्य ने कहा, 'समाजवादी पार्टी बहुत बौखलाहट में है। तीन चुनाव वो हार चुकी है चौथा हारने जा रही है। कहा कि जमीनी हक्कीत तो हमको पता है क्योंकि हमारा संगठन तो बूथ तक है। समाजवादी पार्टी भी इस हक्कीत को जानती है।'
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, 'उनके साथ गुंडे, अपराधी माफिया हैं। वहीं, तुष्टीकरण के कारण अब उनके साथ जिन्ना मिंया भी आ गए हैं। इसलिए मैं अखिलेश यादव को कहता हूं कि वो अपना नाम बदलकर 'अखिलेश अली जिन्ना' रख लें। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अपनी समाजवादी पार्टी की जगह 'जिन्नावादी पार्टी' बना दें। लेकिन न तो चुनावों में उन्हें जिन्ना जिता पाएंगे और न ही अतीक अहमद और न ही अंसारी। उत्तर प्रदेश की जनता कमल खिलाई है और कमल के काम पर वोट देगी।
मौर्य ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी फिर से सरकार बनाएगी और 300 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। जब वो सरकार में थे तो काम नहीं किया, अब जब चुनाव आ गया है तो लोगों को भरमाने की कोशिश में जुट गए हैं। इन लोगों ने अपने शासनकाल में केवल शिलान्यास का काम किया उसे अंजाम तक नहीं पहुंचाया। लेकिन हर चीज का श्रेय लेने में जुट गए हैं। अब जब जनता उसे भी नकार दे रही है तो जिन्ना के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।
