अब भस्मारती में आम1500 दर्शनार्थियों और वीआइपी 450 को मिलेगी अनुमति

 उज्जैन
देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति समान्य होने के बाद महाकाल मंदिर में भस्मारती दर्शन के लिए सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है। मंदिर प्रशासन द्वारा अब तक एक हजार लोगों को दर्शन की अनुमति दी जा रही थी। अब प्रतिदिन 1500 लोगों को अनुमति दी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि समिति ने वीआइपी सीटों की संख्या में 60 फीसद का इजाफा किया है। वीआइपी कोटा 250 से बढ़कार 450 कर दिया गया है।

मंदिर के सामान्य दर्शनार्थी काउंटर से 150 लोगों को दर्शन अनुमति दी

मंदिर प्रशासन के अनुसार भस्मारती दर्शन के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर जानकारी दी गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार सामान्य दर्शनार्थियों के लिए निर्धारित कोटे में 100 सीटें बढ़ाई गई है। अब तक मंदिर के सामान्य दर्शनार्थी काउंटर से 150 लोगों को दर्शन अनुमति दी जा रही थी, अब 250 लोगों को अनुमति मिलेगी।

आनलाइन बुकिंग के लिए भी 150 सीटें बढ़ाई

इसी प्रकार आनलाइन बुकिंग के लिए भी 150 सीटें बढ़ाई हैं। अब तक इस कोटे में 100 रुपये शुल्क के साथ 350 भक्तों को अनुमति दी जा रही थी। नई व्यवस्था में 500 भक्त आनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।

यजमानों को दी जाने वाली अनुमति में 50 सीटों की वृद्धि

मंदिर प्रशासन ने शेष 750 सीटों की जानकारी उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार मंदिर प्रशासन ने पुजारी, पुरोहित के यजमानों को दी जाने वाली अनुमति में 50 सीटों की वृद्धि की है। अब तक पुजारी, पुरोहितों के यजमानों के लिए सीटें 250 थीं। इसे बढ़ाकर 300 कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *