‘चाइनीज, मोमो’ विवाद पर राघव जुयाल को मिला ‘डांस दीवाने 3’ कंटेस्टेंट के पिता का साथ, होस्ट के बयान को बताया सही
नई दिल्ली
'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जुयाल इन दिनों निगेटिव खबरों में है। एक्टर होस्ट पर राघव पर रेसिस्ट (नस्लवाद) का आरोप लगा है। दरअसल, राघन ने हाल ही में सेट पर असम की कंटेस्टेंट गुंजन सक्सेना को जिस तरीके से लोगों के सामने उनका परिचय दिया था, वह लोगों का नागवार लगा, जिसकी वजह सोशल मीडिया पर राघव को तीखी आलोचना हो रही है। हालांकि राघव ने इस बारें में लोगों से माफी मांग ली है, फिर भी वह विवादों में घिरे हुए हैं। ऐसे में उनके सपोर्ट में अब खुद गुंजन सक्सेना के पिता रणधीर सिन्हा सामने आए हैं और उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर उन्हें राघव जुयाल का कहना गलत लगता तो वह खुद इस बारें में एक्शन लेते क्योंकि वह असम से हैं।
पेशे से एक पुलिसकर्मी, रणधीर सिन्हा ने राघव का सपोर्ट करते लोगों से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शो के उस आधे-अधूरे क्लिक को देखने के बजाय पूरा देखा जाए, ताकि सब कुछ क्लियर हो जाए कि क्या सही और क्या गलत।
रणधीर सिन्हा आगे कहते हैं कि मैं इस पर प्रकाश डाल सकता हूं क्योंकि मैं शो का हिस्सा था। मेरी बेटी ने यूट्यूब देखकर चाइनीज बोलना सीखा। जब उनसे टीवी शो में उसकी प्रतिभा के बारे में पूछा गया, तो उसने जवाब में कहा कि वह चीनी बोल सकती हैं। फिर जज ने उससे भाषा बोलने के लिए कहा। इसलिए उन्होंने इसे स्क्रिप्ट में रखा गया। रणधीर सिन्हा ने ये सारी बातें 'जी प्लस' न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया। बातचीत में रणधीर सिन्हा ने उस बात से इनकार किया कि भाषा के इस्तेमाल का उनके नॉर्थ-ईस्ट से होने से कोई संबंध था। उन्होंने कहा कि राघय के शब्दों में अगर कुछ ऐसा होता, तो मैं खुद स्टैंड लेता क्योंकि हम सभी असम से हैं।
