‘हम तुम’ में किसिंग सीन से रानी मुखर्जी को थी दिक्कत

2004 में कुणाल कोहली की ‘हम तुम’ जिसमें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर अपनी कहानी के कारण बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोम-कॉम में से एक थी। दोनों ही स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए फिर से तैयार हैं, उन्होंने हाल ही में ‘हम तुम’ के ‘किसिंग सीन’ को याद किया। जब वे उस समय को याद कर चर्चा कर रहे थे उन्होंने बताया वो हमारी पहली फिल्म थी जिसमें साथ काम किया था। रानी ने सैफ से पूछा कि उन्हें याद है कि वह किसिंग शॉट को करने में कितनी डरी हुई थीं, जिस पर सैफ यह कहकर पुष्टि करते हैं कि हां मुझे याद है। सैफ ने आगे बताया कि किया जब वह सेट पर आए थे तब रानी उसके लिए ‘एक्सट्रा नाइस’ बन गई थी। जिससे मैं कह दूं कि मैं यह किसिंग सीन नहीं करना चाहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *