कैट सी.जी. चैप्टर की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व दीपावली मिलन आज

रायपुर
कल, 18 नवम्बर को कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं दिपावली मिलन समारोह का आयोजन होटल आदित्य जयस्तम्भ चौक में किया गया है। जिसमें व्यापार – कल, आज और कल विषय पर विस्तृत चर्चा होगी।

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्षजितेन्द्र दोशी ने बताया कि कल दिनांक 18 नवम्बर 2021 को कैट सी.जी. चैप्टर के द्वारा व्यापार – कल, आज और कल विषय पर  प्रदेश कार्यकारिणी व जिला ईकाईयों की बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स, कार्यक्रम के अध्यक्षता  प्रवीण खण्ड़ेलवाल, राष्ट्रीय महासचिव, कैट, विशेष अतिथि बृजमोहन अग्रवाल जी, वाईस चेयरमेन, कैट एवं  अमर पारवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कैट एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैम्बर आॅफ कॉमर्स एण्ड़ इंण्ड़स्ट्रीज, श्रीमती स्मिता ओझा मिडिया समन्वयक कैट उपस्थित रहेगें। उपरोक्त कार्यक्रम में कैट सी.जी. चैप्टर के सभी जिला ईकाईयों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधी तथा कैट के सदस्यगण तथा व्यापारीगण उपस्थित रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *