निशित गोहिल जेसीआई जोन-9 के उपाध्यक्ष बने

रायपुर
जेसीआई जोन-9 का अधिवेशन विगत दिनों रायपुर में हुआ। छत्तीसगढ़, ओडिशा,विदर्भ, झारसुगडा के 72 अध्याय के अध्यक्ष एवं सदस्य सम्मिलित हुए जिसमें वर्ष 2022 की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। पीआरओ  शशांक ढाबरे ने बताया कि रायपुर कैपिटल से निशित गोहिल को जोन उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही वर्ष भर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जोन के विभिन्न अध्याय एवं उनके सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें रायपुर कैपिटल ने अपना परचम लहराया।  सर्वश्रेष्ठ अध्याय,सर्वश्रेष्ठ रोलिंग ट्रॉफी रायपुर कैपिटल को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्याय अध्यक्ष का पुरस्कार रायपुर कैपिटल के रोमिल जैन को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *