ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया हजीरा हॉस्पिटल का निरीक्षण
भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार को भोपाल से ग्वालियर पहुँचे और सर्वप्रथम हजीरा सिविल हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की इलाज व्यवस्था का जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने भर्ती मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों से शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। तोमर ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि कोई भी मरीज इलाज से वंचित नही रहना चाहिए। मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाये।
