20 को होगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 परिणामों की घोषणा

भोपाल
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के परिणामों की घोषणा नई दिल्ली के विज्ञान भवन से 20 नवंबर को की जाएगी। नगर निगम भोपाल को भी स्वच्छता सर्वेक्षण की तीन श्रेणियों में स्टार रेटिंग मिल सकती है। भोपाल को गार्बेज फ्री सिटी, सफाई मित्र, सुरक्षा चैलेंज और स्वच्छ सर्वेक्षण् में नॉमिनेंट किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामों की घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में पहला पुरस्कार पाने वाले निगम को 12 करोड़ रुपए की राशि, दूसरा पुरस्कार  6 करोड़ रुपए, तीसरा पुरस्कार 3 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *