सोनिया गांधी से मेरी मुलाकात सौजन्य थी – सिंहदेव

रायपुर
नई दिल्ली प्रवास पर गए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बुधवार की सुबह दस जनपथ में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच चर्चा हुई। इधर राज्य में लगातार लोग कयास लगाते रहे कि आखिर क्या चर्चा हुई। शाम को श्री सिंहदेव वापस रायपुर भी लौट आए,विमानतल से वे सीधे सर्किट हाउस पहुंच गए जहां पेसा कानून को लेकर विभिन्न तबके के लोगों से रायशुमारी होनी थी। इस बीच कुछ मीडियाकर्मियों ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अप्रत्यक्ष सवाल किए जाने पर अपने चिर परिचित अंदाज में मुस्कुराकर केवल इतना कहा कि और भी राज्यों के पार्टी नेताओं से सोनिया जी मिल रही है्ं,उनकी भेंट भी केवल सौजन्य मुलाकात थी और कुछ नहीं।

सिंहदेव ने कहा कि पेसा कानून को लेकर राज्य में जो नियम बनने हैं उस संबंध में अंतिम राय ली जा रही है,आज की बैठक में सांसदों व विधायकों की राय ली जा रही है,जो आ सकते हैं। विभागों की राय भी ली जा रही है,संभवत: पन्द्रह एक दिन में सब की राय आ जायेगी फिर मुख्यमंत्री के समक्ष इसे रखा जाएगा,फिर जरूरी होगी तो संबंधितों से चर्चा की जायेगी फिर कैबिनेट में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *