जफरपुर गांव के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के 8 डिब्बे, बाधित हुआ रूट

चंदौली
जफरपुर गांव के पास मंगलवार (17 नवंबर) की सुबह मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के बेपटरी होने की खबर मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। हालांकि, मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की वजह से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का रूट बाधित हो गया। पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं बाधित होने से ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है।

इलाहाबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर आ रही एक माल गाड़ी सुबह 6.40 बजे चंदौली जिले के जफरपुर गांव के बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, मालगाड़ी के आठ डिब्बे बेपटरी होने की वजह से इस रूट पर ट्रेन सेवाएं बाधित जरूर हुई हैं। सीपीआरओ, ईसीआर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रूट पर आ रही ट्रेनों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या फिर वह व्यास नगर के रास्ते दीन दयाल उपाध्याय नगर (पूर्व में मुगलसराय) पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *