एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, उस्मान ख्वाजा की वापसी

नई दिल्ली
एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा हो गई है। टिम पेन की कप्तानी वाली टीम में उस्मान ख्वाजा की वापसी हुई है। ख्वाजा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच अगस्त 2019 में खेला था। ख्वाजा ने हाल में क्वींसलैंड के लिए शानदार बल्लेबाजी की है और इसी वजह से टीम में उनकी वापसी हुई है। 15 सदस्यीय टीम में ट्रैविस हेड भी शामिल हैं, ऐसे में ख्वाजा और उनके बीच मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर कड़ा मुकाबला होगा। ऑलराउंडर मिचेल मार्श को टीम में जगह नहीं मिली है।

एशेज के पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), कैमरोन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबूशेन, नाथन लायन, माइकल नेसेर, जाय रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्पेप्सन, डेविड वॉर्नर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *