यूजी व पीजी में प्रवेश को लेकर हंगामा, कुलपति आवास घेरा
मेरठ
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। इस दौरान छात्र कुलपति आवास पर पहुंच गए। हालांकि छात्रों को शांत करने के लिए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अंशु मलिक व हैविन खान प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित राजकीय कॉलेजों में सैकड़ों की संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा प्रवेश प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। उसे लेकर मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
कुलपति ने आश्वस्त किया है कि कमेटी गठित कर छात्र हित में फैसला लिया जाएगा। इस दौरान ताज मंसूरी, शाहनवाज शौकीन, बिलाल चौधरी, विशाल डागर, आरफीन चौहान, आशीष मोतला आदि रहे।
