शास उच्च माध्य विद्यालय डोंगा कोहरॉद के 16 विद्यार्थी सम्मानित
जैजैपुर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगा कोहरॉद में अध्ययन रत 16 विद्यार्थियों को शाला के प्राचार्य कुंजकीशोर ने आदर्श बाल पुरुस्कार से सम्मानित किया।कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय डूंगा क्रोध में आयोजित किया गया।
राज्यपाल पुरुस्कृत प्राचार्य द्वारा आदर्श बाल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं कक्षा नवमी से कुमारी मुस्कान कश्यप रितिक कुमार भास्कर कक्षा 10वीं से कुमारी अनामिका बनर्जी और साहिल कुमार बंजारे जी कक्षा ग्यारहवीं से कुमारी आशीष बनर्जी कुमारी मधु पटेल कुमारी अंजली दिवाकर सागर सोनी प्रवीण कुमार टंडन चंद्र प्रकाश साहू और कक्षा बारहवीं से सम्मान प्राप्त विद्यार्थी सर्वश्री कुमारी आरती धीवर कुमारी जया विश्वकर्मा कुमारी सपना दिवाकर नरेश कुमार पटेल जी प्रभात कुमार निराला एवं संजीव कुमार पटेल और इसके पहले कक्षा नवी से क्रांतिकारी विद्यार्थी पुरस्कार प्राप्त कर चुके देवेंद्र कुमार पटेल सत्यम कुमार बंजारे राहुल पटेल पूजा पटेल और इस तरीके से इस कार्यक्रम में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्राचार्य के द्वारा उनको साहित्यिक सांस्कृतिक शैक्षणिक एवं खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों के आधार पर सभी स्टाफ के साथ मूल्यांकन करके जो विद्यार्थी व्यक्तित्व विकास हेतु अग्रसर हैं और सामाजिक सांस्कृतिक नैतिक चारित्रिक मूल्यों को जीवित जीवंत रखे हैं ऐसे विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें बाल दिवस के अवसर पर आदर्श बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद अनेक सांस्कृतिक साहित्यिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमो की प्रस्तुती दी गई।इसी के साथ रंगोली, मेहंदी, केश सज्जा तथा फैंसी ड्रेस का आयोजन भी किया गया। इसके आलावा विद्यार्थी को शिक्षक बनाकर एक शैक्षिक गतिविधि का भी संचालन किया गया।
