सीएम के पिता की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में दाखिल
रायपुर
सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए कोरिया प्रवास पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबियत कल रात अचानक बिगड़ गई . देर रात उन्हे जिला मुख्यालय के अस्पताल में सतत निगरानी में रखा गया। आज सुबह 9 बजे उन्हे हेलीकाप्टर से रायपुर लाकर मोवा स्थित बालाजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। प्राथमिक जानकारी में उन्हे पेट दर्द व शूगर बढ़े होने की बात कही गई है। फिलहाल उनकी तबियत सामान्य हैं। रात में जिला कलेक्टर एसपी व स्थानीय जन प्रतिनिधि कोरिया जिला अस्पताल में रहते हुए लगातार रायपुर से संपर्क बनाए हुए थे।
