सबसे ज्यादा एक्‍सप्रेस-वे वाला राज्य बना यूपी, 2024 तक मिलेगी 4 नए E’way की सौगात

लखनऊ
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आगाज के साथ ही उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन जाएगा। अब तीन बड़े एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे यूपी की शान बढ़ाते हुए इसके एक छोर को दूसरे छोर यानी गाजीपुर से नोएडा तक सीधे जोड़ रहे हैं। इसके जरिए अब जनता के लिए सफर बेहद आसान, आरामदेह और कम वक्त में हो जाएगा।

भविष्य में तीन एक्सप्रेस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे व बलिया लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात यूपी को मिलेगी और सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजना 2024 तक पूरी किए जाने की तैयारी है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (341 किमी)
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे गाजीपुर से शुरू होकर लखनऊ तक का सफर केवल चार से साढ़े चार घंटे में पूरा करा देगा। इसके बाद लखनऊ से आगरा का सफर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए पूरा होगा। यहीं से यमुना एक्सप्रेस पर चल कर सीधे नोएडा दिल्ली तक पहुंचा जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर सौ किमी की स्पीड पर वाहन चल सकेंगे।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस -90 किमी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण गोरखपुर आजमगढ़ के बीच तेजी से चल रहा है। इसकी सौगात भी अगले साल मिल जाएगी। गोरखपुर से सीधे कनेक्टिविटी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *