मोदी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का किया फैसला

 
चंडीगढ़

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लिया है। 17 नवंबर से करतापुर कॉरिडोर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने इसे बड़ा फैसला बताते हुए कहा कि यह गुरु नानक देव और हमारे सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दिखाता है।

बता दें कि कोविड-19 महामारी की वजह से मार्च 2020 में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए यात्रा को बंद कर दिया गया था। तबसे कई बार कॉरिडोर खोले जाने की मांग होती रही है। बीते 14 नवंबर को पंजाब बीजेपी के कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी और गुरुपर्व से पहले करतापुर कॉरिडोर को खोलने का अनुरोध किया था।

कोविड-19 महामारी की वजह से मार्च 2020 में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए यात्रा को निलंबित कर दिया गया था। बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया था कि राज्य के 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और गुरुपर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को जनता के लिए खोलने का आग्रह किया था। 19 नवंबर को गुरुनानक देव की जयंती पर गुरु पर्व मनाया जाना है।

बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल रहे गुरुद्वारा दरबार साहिब (पाकिस्तान) को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *