आर्यन खान केस: 2 बार नोटिस भेजने के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं गईं शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी

मुंबई
आर्यन खान केस मामले में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी एक बार फिर से बयान दर्ज करने के लिए मुंबई पुलिस के पास नहीं पहुंची हैं। मुंबई पुलिस की स्पेशल इंक्वायरी टीम (एसआईटी) ने आर्यन खान केस में पूछताछ के लिए शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी को दो बार नोटिस भेज चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी पूजा ददलानी पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुई हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में कहा है कि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को दूसरा समन जारी किया गया था जिसमें उन्होंने और समय मांगा था। अब जल्द ही उनको तीसरा समन भी जारी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *