गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम को लेकर सतनामी समाज हुआ एकजुट

रायपुर
गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम को लेकर सतनामी समाज के लिए एकजुट हुए और तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए रुप रेखा तैयार की। इस दौरान समाज के लोगों ने 16 दिसंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति मांगने का निर्णय लिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष केपी खंडे व प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि इस वर्ष बाबा गुरु घासीदास जी की 265वीं जयंती पर्व है जिसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए सतनामी समाज के लोग न्यू राजेंद्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में एकजुट हुए।  जहां 16 दिसंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति मांगी गई है। जिसकी अनुमति के बाद ही शोभायात्रा की अंतिम रूपरेखा घोषित की जाएगी। 17 दिसंबर को न्यू राजेंद्र नगर में महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 18 दिसंबर को जयंती पर्व के दिन पवित्र जैतखाम में ध्वजारोहण, पंथी नृत्य, साहित्यिक संगोष्ठी और अलंकरण समारोह जैसे कई आयोजन होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विजेताओं को समाज के प्रमुखों द्वारा प्रमाणपत्र देने की योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में डा. जेआर सोनी, पूर्व न्यायाधीश एएल जोशी, सुंदरलाल लहरें, जीआर बाघमारे, सुंदरलाल जोगी, चेतन चंदेल, आरके पाटले, सुखनंदन बंजारे, प्रकाश बांधे, टिकेंद्र बघेल, पं. अंजोर दास बंजारे, घासीदास कोसले, दयाराम जांगड़े, जगमोहन बंजारे, नंदू मारकंडे, सीएल रात्रे, बाबा डहरिया, भीखम बंजारे, संतोष महिलांग, राजेश रातडे, डा. दिनेश लाल जांगड़े, शैलेंद्र बघेल, मानसिंह गिलहरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *