भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन 16 से
रायपुर
भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश अधिवेशन 16 और 17 नवंबर को सरस्वती शिक्षण संस्थान, रोहिणीपुरम में आयोजित किया गया है। जहा किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री सहित कुल 21 पदों पर चुनाव होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के किसानों का प्रतिनिधि मंडल शामिल होगा।
मंगलवार को भारतीय किसान संघ द्वारा दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा निकली जो सरस्वती शिक्षण संस्थान रोहिणीपुरम से शुरू होकर राजकुमार कालेज से आश्रम तिराहे से वापस होकर सरस्वती शिक्षण संस्थान में समाप्त होगी। अधिवेशन दो दिनों तक चलेगा जिनमें किसान अपने ग्रामों से एक मु_ी मिट्टी लेकर पहुंचेंगे। प्रदेश से आए सभी ग्रामों की मिट्टी एकत्रित कर भूमि सुपोषण कार्यक्रम का आयोजन कर खेती की उर्वरा शक्ति को कम करने वाले रासायनिक खादों का त्याग कर जैविक खेती का सभी किसानों को संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही अधिवेशन में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को मागदर्शन दिया जाएगा। इसके बाद किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री सहित 21 पदों पर चुनाव होगा।
