पुलिस कप्तान ने अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ

नारायणपुर
पुलिस अधीक्षक (एसपी) गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु बालकों, उनके अभिभावकों और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को डीआरजी ग्रेट हॉल, बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित बाल सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम के तहत् राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड, सिल्वर और काश्य पदक जीतने वाले प्रतिभावान खिलाडि?ों और बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले 125 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम के तहत् मल्लखम्ब अकादमी और बालक क्रीडा परिसर के खिलाड़ी, केन्द्रीय विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनूर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौड़ाई, विश्व दीप्ति हाई स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दला, इंदिरा कला संगीत विवि खैरागढ़, शासकीय स्कूल गरांजी, शासकीय स्कूल कुरूषनार और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेड़ोंगर के छात्र-छात्राएं सम्मानित हुए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबति नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, देवनाथ उसेण्डी, गुड्डु राव, संजय राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक उन्न्ति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत खाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, रक्षित निरीक्षक दीपक साव, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, प्रतिभावान खिलाड़ी, छात्र/छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित ''बाल सुरक्षा सप्ताहझ्झ् जिला मुख्यालय नारायणपुर के विभिन्न स्थानों में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा इस प्रकार से है- द्वितीय दिवस- 15 नवंबर:* शासकीय कॉलेज, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी।

तृतीय दिवस-16 नवंबर: पुराना बस स्टैण्ड, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव, पीडित क्षतिपूर्ति की जानकारी दी जायेगी।

चतुर्थ दिवस-17नवंबर: जिले के विभिन्न चिन्हांकित स्कूल/कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को पुलिस के कार्यप्रणाली की जानकारी देने के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस थाना नारायणपुर, सखी सेंटर और अजाक थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया जायेगा।

पंचम दिवस- 18 नवंबर: कन्या हाई स्कूल, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी।

षष्ठम दिवस- 19 नवंबर: पोटा केबीन, देवगांव में गुड-टच, बैड-टच, बाल विवाह, बाल श्रम, पौष्टिक आहार, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी।

समापन कार्यक्रम: सप्तम दिवस-20 नवंबर बालक क्रिड़ा परिसर, नारायणपुर में बाल सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें बालकों के लिये खेल-कूद, निबंध, कविता और रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार और सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *