मंडी परिसर में जैविक हाट का हुआ शुभारंभ

कोण्डागांव
नगर के मंडी परिसर बाजार रोड कोण्डागांव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से पंजीकृत जैविक उत्पादक समूहों के द्वारा जैविक उत्पाद के स्थानीय विक्रय का मंच जैविक हाट का शुभारंभ रविवार को कृषि स्थायी समिति के सभापति प्रमिला मरकाम द्वारा वाणिज्यिक संस्थान का शुभारंभ किया गया। जिसमें जैविक उत्पाद जैसे सुगंधित चावल विष्णुभोग, जावाफूल चावल, दुबराज चावल, बादशाह भोग एवं अन्य सुगंधित प्रजाति के जैविक उत्पादक चावल, दाल, तिलहन, दलहन, उड़द आदि के विक्रय किए जायेंगे। जैविक उत्पादन की ओर लोगों के बढ़ती रूचि एवं शासन द्वारा जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जैविक हाट प्रारंभ किया गया है। यहां पर उचित मूल्य पर जैविक उत्पादों का विक्रय किया जायेगा। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक देवेन्द्र कुमार रामटेके, सहायक संचालक कृषि रामेश्वर पुजारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जीआर नाग, जनप्रतिनिधि दैनुराम सेठिया एवं अन्य कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *