नरेंद्र मोदी के साथ चिराग ने खास फोटो ट्वीट कर किया Pinned
भागलपुर
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक खास तस्वीर ट्वीट की है। खास बात है कि उन्होंने Twitter (ट्विटर) पर किए इस पोस्ट को Pinned भी किया। ताकि यही पोस्ट सबसे ऊपर दिखे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पोटो ट्वीट करते हुए पीएम को पिताजी के जैसा बताया। उन्होंने कहा है कि जिस पर पिताजी रामविलास पासवान आत्मीयता और आजीवन संबंधों पर विशेष ध्यान देते थे, वही भाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रखते हैं। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज़्बा प्रधानमंत्री में भी है, जो कभी उनके पिताजी में हुआ करता था। कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके हाल समाचार जाना। हालांकि कहा यह जा रहा है कि यह पोटो उस दिन की है, जिस दिन वे अपने पिताजी को मिले पद्भभूषण सम्मान को लेकर खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास गए थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भेंट की और उसी दिन की यह तस्वीर है। यहां बता दें कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में दोनों जगह से बुरी तरह पराजित होने के बाद चिराग पासवान को कल ही गठबंधन याद आया था। लेकिन वे किस गठबंधन में शामिल होंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन यह बात सच है कि एनडीए के बाहर होने के बाद भी चिराग पासवान ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने दूरी नहीं बनायी। हमेंशा प्रधानमंत्री के कार्यों की उन्होंने प्रशांसा की है। वे खुद को प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान बताते हैं।
जदूय और मुख्यमंत्री नीतीश की जमकर करते हैं आलोचना
चिराग पासवान लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू की आलोचना करते रहते हैं। वे बिहार में विकास नहीं होने के बारे में कहते हैं कि मुख्यमंत्री खुद यहां असफल रहे। साथ ही शराबबंदी के दौरान मिल रही शराब पर कई बार प्रश्न उठा चुके हैं।
