‘बंद कीजिए एसी, सब को ठंडा लग गया तो!’ सीएम नीतीश को जब जनता दरबार में सुनाई दी आवाज तो ये बोले

पटना
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) हर सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। जिसमें लोगों की शिकायतों को सुनते हैं और फिर उसे दूर करने के लिए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हैं। आज भी जनता दरबार में जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो अचानक ही उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। फिर क्या था उन्होंने पूछा कि आखिर ये आवाज किस चीज की है। जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि एसी की आवाज हो ते सीएम नीतीश ने कहा- 'बंद कीजिए एसी।'

जनता दरबार आई आवाज तो सीएम नीतीश ने क्या कहा
दरअसल, जनता दरबार (Nitish Kumar Janta Darbar) के दौरान अचानक कुछ आवाज आने पर सीएम नीतीश ने सवाल किया तो अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने बताया कि एसी चल रही तो उसी की आवाज है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'बंद कीजिए एसी, अभी एसी चलाने का कोई मतलब है? सबको ठंडा लग गया तो।' इसके बाद अधिकारियों ने एसी बंद करा दिया।

जब सीएम ने मुख्य सचिव से कहा- ये तो कमाल शिकायत है
पटना में जनता दरबार के दौरान एक और वाक्या हुआ जब सीएम नीतीश ने सीधे मुख्य सचिव से कहा कि ये तो कमाल शिकायत है। हुआ ये कि गया के एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। यही नहीं एक और गांव में जहां पेड़-पौधे लगे हैं,वहां पेड़ों को काटकर सड़क निर्माण कराया जा रहा। जब हमने इस संबंध में आवेदन दिया तो उसे भी ध्यान नहीं दिया गया। बस इसी के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल कमाल शिकायत है, इसे देखिए और कार्रवाई करिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *