इजराइल में होगा 5 से 11 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण
येरुशलम
कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के आगे बढ़ाते हुए अब टीकाकरण करवाे की बारी बच्चों की है। कई देशों में इस पर रणनीति बनाई जा रही है। ताजा खबर इजरलाइल से है। इजराइली सरकार ने 5 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों को COVID-19 वैक्सीन देने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले अमेरिका भी इस वायुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण की अनुमति दे चुका है। इजराइल इस साल की शुरुआत में अपनी वयस्क और किशोर आबादी में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाने वाले दुनिया के पहले देशों में से एक था और यह गर्मियों में व्यापक बूस्टर अभियान चलाने वाला पहला देश बन गया।
