जापान की पूर्व राजकुमारी महल छोड़कर एक बेडरूम के फ्लैट में रहेंगी

न्यूयॉर्क
अपने प्यार के लिए राजमहलों का सुख व ऐश्वर्य छोड़कर आम आदमी का जीवन जीने के लिए जापान की राजकुमारी माको न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। जापान के अगले राजा युवराज फूमिहितो की सबसे बड़ी बेटी और सम्राट नारूहितो की भतीजी माको को यहां किराए के एक बेडरूम के फ्लैट में रहना होगा।

माको और उनके पति कोमुरो जेएफके हवाई अड्डे से निकलते समय अपना सामान खुद उठाए नजर आए। कोमुरो यहां एक निजी कानूनी फर्म में करते हैं। 30 वर्षीय माको को एक आम आमदी से विवाह करने पर राजकुमारी का दर्जा व शाही सुविधाओं का त्याग करना पड़ा था।

राजकुमारी माको ने शाही दर्जा छोड़ने के एवज में मिलने वाला 8.90 लाख डॉलर का मुआवजा लेने से इनकार कर दिया था। इस विवाह का भी काफी विरोध हुआ। कई नागरिकों का तर्क था कि वे टैक्स चुकाते हैं, जिससे राज परिवार का खर्ज चलता है, इसलिए राजकुमारी के विवाह में उनकी भी सुनी जानी चाहिए थी। उन्हें अंदेशा है कि कोमुरो वित्तीय जरूरतों के लिए राज परिवार पर निर्भर हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *