महमूद अली जन-जागरण अभियान पदयात्रा प्रचार प्रसार वाहन के प्रभारी नियुक्त
रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार महमूद अली को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जन-जागरण पदयात्रा हेतु प्रचार-प्रसार वाहन प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। वहीं मोहन मरकाम 16 नवंबर को सुबह 9.30 बजे रायपुर से ग्राम संबलपुर जिला धमतरी के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे ग्राम संबलपुर, जिला धमतरी में जन जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम संबलपुर से ग्राम भोथली तक 7 किलोमीटर की आयोजित जग-जागरण पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे ग्राम संबलपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे।
17 नवंबर को सुबह 10 बजे रायपुर से ग्राम दहदहा, जिला धमतरी के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे ग्राम दहदहा, जिला धमतरी में जन जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम दहदहा से विश्रामगृह कुरूद तक 6 किलोमीटर की आयोजित जग-जागरण पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे ग्राम दहदहा से रायपुर के लिये रवाना होंगे।
