मुख्यमंत्री चौहान ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सपूत और भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत को ब्रांज मेडल दिलवाने में विवेक सागर ने अहम भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश को आप पर गर्व है। यह अवॉर्ड आपकी कड़ी मेहनत, सच्ची खेल भावना और देश के प्रति निष्ठा का सम्मान है। आप खेलें और देश-प्रदेश का नाम विश्व पटल पर आलोकित करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *