ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर, न्यूनतम किराया किराया 30 से हुआ 10 रुपये

भोपाल
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. 15 नवंबर से मंडल से चलने या गुजरने वाली 106 यात्री ट्रेनें सामान्य नंबर और किराये से चलने लगेंगी. इनमें से अधिकांश अभी चल रही हैं, लेकिन स्पेशल स्टेट्स होने से नंबर 0 से शुरू होते थे. अब 1 से शुरू होंगे. वहीं न्यूनतम किराया 30 रुपए की जगह 10 रुपए लगेगा.

इनमें 76 ट्रेन रतलाम स्टेशन से गुजरने वाली और 26 ट्रेन इंदौर व डॉ. आंबेडकर नगर स्टेशन से चलने वाली हैं. वहीं लॉकडाउन में शुरू की गई 4 नई गाड़ियां भी शामिल हैं. इनके टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया है. पूरी ट्रेन आरक्षित नहीं रहेंगी. यानी यात्री सामान्य कोच में जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे.

22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू के बाद से बंद की गई ट्रेनों को रेलवे ने 1 जून 2020 से स्पेशल रूप से शून्य नंबर से चलाया था. वह स्पेशल किराए के साथ आरक्षित रूप से थी. सोमवार से ट्रेनों का यह स्पेशल स्टे्टस खत्म हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *