मोदी सरकार को झटका : गोल्ड रिजर्व में दर्ज हुई गिरावट

नई दिल्ली
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बीते हफ्ते झटका लगा है। 5 नवंबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.145 अरब डॉलर कम होकर 640.874 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।
इससे पहले 29 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.919 अरब डॉलर बढ़कर 642.019 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। 22 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 करोड़ डॉलर कम होकर 640.1 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं इससे पहले 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 5 नवंबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी मुख्य रूप से फॉरेन करेंसी एसेट (एफसीए) में आई गिरावट की वजह से आई है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान देश का एफसीए 88.1 करोड़ डॉलर घटकर 577.581 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी गई यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव को शामिल किया जाता है।
 
वहीं समीक्षाधनी हफ्ते के दौरान स्वर्ण भंडार 23.4 करोड़ डॉलर घटकर 38.778 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (एमआईएफ) में एसडीआर यानी स्पेशल ड्राइंग राइट में 1.7 करोड़ डॉलर बढ़त दर्ज हुई और यह बढ़कर 19.287 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं आईएमएफ में भारत का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.228 अरब डॉलर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *