पंचायत चुनाव: लालू प्रसाद यादव की बहु नही बन सकी मुखिया, ‘माई’ समीकरण के प्रत्याशी ने शिकस्त
गोपालगंज
गोपालगंज जिले से पंचायत चुनाव की एक अहम खबर है। राजनीति के बड़े खिलाड़ी और राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहू सावित्री देवी की पंचायत चुनाव में करारी हार हुई है। सावित्री देवी गोपालगंज के फुलवरिया पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव के मैदान में अपनी किस्तम आजमा रही थी। सावित्री देवी पहली बार पंचायत चुनाव लड़ रही थी। इस हार से उनके घर परिवार और समर्थकों के बीच मायूसी छा गयी है।
पहली बार लड़ रही थी चुनाव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सावित्री देवी के ससूर स्व. मंगरु यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई थे। वह मंगरु यादव के बेटे रामानंद यादव की बहू है। इस प्रकार लालू प्रसाद यादव सावित्री देवी के दादा ससूर हैं। बिहार के राजनैतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली सावित्री देवी ने ग्राम पंचायत राज फुलवरिया से मुखिया पद के लिए अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया था। वह रामानंद यादव के पूत्र सुधीश यादव की पत्नी है। सावित्री देवी पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी थी और पहले प्रयास में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन सावित्री देवी को अलताफ हुसैन नामक एक उम्मीदवार ने परास्त कर दिया।
